देश का कोरोना का प्रकोप जारी है। जिसके चलते देश में संपूर्ण लॉकडाउन कर रखा है। लोग घरों में बंद हैं ऐसे में दुकानदारों और छोटे व्यपारियों का काफी नुकसार हो रहा है। जिदके चलते अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि शनिवार यानी आज से देश के सभी दुकानें खुल सकेंगी, लेकिन इसमें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। अगर इन शर्तों का पालन नहीं किया गया तो दुकानों पर कार्रवाई होगी।
दरअसल, नगर निगम की दुकानों को छोड़कर देश में सभी तरहों की दुकान खोली जा सकती है। साथ ही साथ लोगों को दुकानें खोलने के लिए मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

सरकारी आदेश के अनुसार देश में जिन दुकानों को आज से खोली जा सकता है, उसमें वे सभी दुकानें शामिल होंगी, जो या तो केन्द्र सरकार या राज्य सरकार के शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर हैं। नगर पालिका और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र को छोड़कर सभी दुकानें आज से खुल सकती हैं।
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार देश के 170 हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर आज से दुकानें खुल सकेंगी। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना होगा।
कोरोनावायरस से अब तक 723 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस वायरस से अभी तक 23 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब भारत के 733 जिले कोरोना की चपेट में हैं।